भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूलों को खोलने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की पूरी फीस भरने की सलाह दी है। दरअसल प्रदेश में 6वीं से 12वीं की कक्षाएं शुरू हो गई है।
इसे भी पढ़ें:कोरोना की दूसरी लेहर के बाद प्रदेश के स्कूलों में शुरू हुई कक्षायें, यह रहेंगे नियम
आपको बता दें कि इंदर सिंह परमार ने आदेश देते हुए कहा कि स्कूल खुलने के बाद अभिभावकों को पूरी फीस देना चाहिए। जब बच्चें पूरी चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो फीस भी पूरी देनी होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कोरोना काल के लिए आदेश दिया गया था। लेकिन अब जब स्थिति सामान्य हो गई है तो फीस देना चाहिए। दरअसल कोरोना काल में सरकार की तरफ से सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का आदेश दिया गया था।
इसे भी पढ़ें:स्कूल और कॉलेज के शिक्षक , स्टाफ और 18 साल से अधिक छात्रों के लिए लगा है विशेष वैक्सीनेशन कैम्प
वहीं मंत्री ने कहा कि कोरोना काल के मद्देनजर सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का स्कूलों को निर्देश दिया था। जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं उनके लिए एक अलग से कैंपेन चलाया जाएगा। हालांकि अगर कोरोना का आंकड़ा बढ़ता है तो बैठक करके स्कूल बंद करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी इस वक्त स्कूल खोलना बहुत जरूरी था क्योंकि क्लास में ही अच्छी पढ़ाई हो सकती है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yNfZWu
0 Comments