भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप काम्बोज ने फतेहपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आजाद को जान से मारने की धमकी दी गयी है।
इसे भी पढ़ें: पुरानी सरकारों में मुश्किल था रसोई गैस कनेक्शन और सिलेंडर मिलना, गरीबों को अब नि:शुल्क मिलता है : योगी आदित्यनाथ
उन्होंने राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया को शिकायत में नामजद किया है। शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: गुर्जर समाज की महापंचायत में हिस्सा लेने आए लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ojvK5T
0 Comments