भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला से शादी कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। जिसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार किया तो युवक प्रताड़ित करने लगा। और पीड़ित महिला ने कोहेफिजा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार करीब 1 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान संजय नाम के युवक से हुई थी। जहां संजय ने अपना पूरा नाम संजय सिंह बताया था। सोशल मीडिया पर चैटिंग के बाद कुछ ही दिनों में दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद संजय ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जिससे महिला गर्भवती हो गई। और महिला ने संजय पर शादी का दबाब बनाना शुरू कर दिया।
वहीं कुछ दिनों बाद संजय ने बताया कि असल में वो हिन्दू नहीं बल्कि ईसाई है तथा उसका असली नाम संजय मसीह है। जिसके बाद भी जब युवती शादी की बात पर अड़ी रही तो संजय ने आर्य समाज मंदिर में युवती से शादी कर ली। लेकिन आरोपी शादी के कुछ दिन बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
इसे भी पढ़ें:नीमच की घटना को लेकर कांग्रेस जांच कमेटी के अध्यक्ष ने बीजेपी मंत्री पर लगाया मामला दबाने का आरोप
दरअसल महिला ने धर्म परिवर्तन करने के बजाए थाने में मामले की शिकायत कर दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3n2O2rG
0 Comments