झारखंड : देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार https://ift.tt/eA8V8J

सितंबर देवघर में आज पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। देवघर में साइबर थाने के पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बुधवार को बताया कि जिले के दो थाना क्षेत्रों में छापामारी कर कुल आठ साइबर ठगों को आज गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि यह छापामारी पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रसाद ने बताया कि छापामारी जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम-बडा चरपा, मुरलीपहाडी, चुनजो, केन्दुआटांड एवं सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम-चरघरा में की गयी जहां से आठ साइबर ठगों की गिरफ्तारी हुई है।

 

इसे भी पढ़ें: झारखंड उच्च न्यायालय ने घाटकुरी खान पर प्रतिक्रिया देने के लिए सरकार को तीन सप्ताह का समय दिया

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को 16 मोबाइल हैंडसेट, 28 सिम कार्ड, छः एटीएम, एक पासबुक, एक चेकबुक, एक चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन मिला है।

 

इसे भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का खर्च माफ किया जाए : सोरेन

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3onQslc

Post a Comment

0 Comments