महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना से थी परेशान https://ift.tt/eA8V8J

फतेहपुर (उप्र)।  उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। थरियांव क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनिल कुमार ने बताया कि चक मुगल गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे विवाहिता रत्नेश कुमारी (20) का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था।

इसे भी पढ़ें: फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू से 50 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जरूरी निर्देश

उन्होंने बताया कि रत्नेश के पिता राजनारायन की शिकायत पर उसके (रत्नेश के) पति श्यामू, ससुर मिट्ठू, सास और उसकी दो ननदों के खिलाफ आज थरियांव थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। कुमार ने बताया कि रत्नेश कुमारी की शादी सात मई 2021 को श्यामू के साथ हुई थी। सीओ ने बताया कि फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3BCZiiv

Post a Comment

0 Comments