अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा गिरफ्तार, जांच को प्रभावित करने का लगा आरोप, दिल्ली कोर्ट में होंगे पेश https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई। सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वकील आनंद डागा पर जांच को प्रभावित करने का आरोप था, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: सीबीआई के साथ दस्तावेज़ साझा करने के विवाद को हल करेंगे: महाराष्ट्र सरकार 

कोर्ट में पेश होंने वकील डागा

अधिकारियों ने बताया कि वकील आनंद डागा पर देशमुख के खिलाफ जारी जांच को बाधित करने का आरोप है। आनंद डागा को मुंबई से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है जहां पर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि सीबीआई ने गिरफ्तारी से पहले आनंद डागा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।CBI का उपनिरीक्षक भी हुआ गिरफ्तारसीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में अपने उपनिरीक्षक को भी गिरफ्तार किया। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि सीबीआई ने अपने उपनिरीक्षक, नागपुर के एक वकील और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिश्वत समेत कुछ आरोपों में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त अधिवक्ता से पूछताछ की जा रही है। इलाहाबाद और दिल्ली में छापे मारे गए।

इसे भी पढ़ें: ईडी ने धनशोधन मामले में अनिल देशमुख के सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया  

दरअसल, अनिल देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने संबंधी प्राथमिक जांच की रिपोर्ट शनिवार की रात लीक हो गई थी। जिसके बाद सीबीआई ने रिपोर्ट लीक मामले की जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि अनिल देशमुख की टीम ने सीबीआई के एक उपनिरीक्षक को रिश्वत देकर जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया था।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Y9iAgP

Post a Comment

0 Comments