कांगड़ा । भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना के कांगड़ा ज़िला में पहुंचते ही राजनीतिक हल चल शुरू हो गई है, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने संगठनात्मक ज़िला देहरा के महामंत्री जगदीप डडवाल के घर पहुंच कर उनकी पत्नी स्वर्गीय उषा के निधन पर शोक व्यक्त किया ।
उसके उपरांत भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना से हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अन्य पिछडा वर्ग आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने धर्मशाला में शिष्टाचार भेंट की।
इसे भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव---अपनी हिमाचल यात्रा के दौरान कुछ दिन डलहौजी में रूके थे नेता जी सुभाष चंद्र बोस
भाजपा प्रभारी का यह कांगड़ा दौरा 2022 के चुनावों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, अविनाश राय खन्ना कार्यकर्ताओं से निरन्त संपर्क और फीडबैक लेते है जिससे संगठन हमेशा चुस्त दरुस्त रहता है। धर्मशाला मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। त्रिदेव सम्मेलन व प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 2022 चुनाव है और उसमें प्रदेश सरकार की नीतियों को घर द्वार तक पहुंचा कर तथा केंद्र सरकार की नीतियों से आम लोगों को अवगत करवाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं का फीडबैक भी लोगों से लिया जाएगा और कल्याण योजनाओं की जानकारी भी उन्हें पार्टी के कार्यकर्ता देंगे।
प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एकजुटता का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए कमर कसने के लिए भी कहेंगे। अब तक पार्टी ने जो भी होमवर्क किया है उससे भी अवगत होंगे भी और अवगत करवाएंगे भी। पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत हो, इसके लिए प्रशिक्षण में जरूरी गुर देंगे। उसके उपरांत भाजपा प्रभारी धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने जा रहे है।
शाम को अविनाश राय खन्ना एक बूथ स्तर की बैठक में भाग लेंगे जिसके बाद वो धर्मशाला के विधायक, नगर निगम के मेयर , डिप्टी मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करने जा रहे है। यह सभी बैठकें पार्टी के दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाली है, धीरे धीरे भाजपा 2022 का रोड मैप तैयार कर रही है। 3 सितंबर को भाजपा प्रभारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक सत्र को संबोधित करेंगे।
इसे भी पढ़ें: राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की
उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश में भाजपा मजबूत है , जबकि कांग्रेस इस समय पूरी तरह टूटी हुई है । कांग्रेस एक दिशाहीन एवं नेतृत्वहीन हो चुकी है । उन्होंने कहा की हिमाचल से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शीर्ष नेतृत्व में विराजमान है जो प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है ।
उन्होंने कहा कि आने वाले उपचुनावों में जिस व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी टिकट देगी सभी कार्यकर्ता उसके साथ कार्य करेंगे। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में समन्वय बनाकर सारे पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारेंगे और आने वाले 2022 के चुनावों में हम सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक चुनकर विधानसभा में भेजेंगे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3mSuENN
0 Comments