वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन https://ift.tt/eA8V8J

 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के डिक्री धारक और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ पांडेय का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को लंबी बीमार के बाद निधन हो गया। यह जानकारी उनके छोटे बेटे अमित पांडेय ने दी। वह 75 साल के थे।

दिल्ली में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित पांडेय ने बताया कि उनके पिता ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह करीब एक पखवाड़े से अस्पताल में भर्ती थे।

 

इसे भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरि मृत्यु मामला: योगी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

 

उन्होंने बताया कि त्रिलोकी नाथ पांडेय का पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार बलिया जिले के पैतृक गांव में किया जाएगा। उनके निधन पर अयोध्या मस्जिद न्यास (भारतीय-इस्लामिक सांस्कृतिक फाउंडेशन) के सचिव अतहर हुसैन ने कहा, ‘‘ उनमें गंगा-जमुनी संस्कृति की गर्मजोशी थी जो अवधि संस्कृति की सार है। मैं जानता हूं कि वह ईद पर नियमित तौर पर अयोध्या के कुछ मुसलमानों से मिलते थे और उन्हें बधाई देते थे।

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Zw9Imj

Post a Comment

0 Comments