भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने किया विस्तारक बैठक https://ift.tt/eA8V8J

गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख और विस्तारक समन्वय बनाकर हर बूथ पर कम से कम सौ नये सदस्य बनाएं। उन्होंने पुराने सदस्यों का सत्यापन कराने के लिए भी कहा, ताकि मतदाता की सही तस्वीर अपने पास रहे। उन्होंने पन्ना प्रमुख बनाने के कार्य को प्राथमिकता से लेने को कहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र और बूथ समितियों को सक्रिय करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बंसल ने कहा कि विस्तारक, संगठन की पूंजी और भविष्य हैं। इसलिए जिलाध्यक्ष और जिला पालक की जिम्मेदारी है कि वह विस्तारक को संभाल कर रखें और उन्हें संगठन के लिए उपयोगी बनाएं। इसके अलावा आगत अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी एन पाठक, सत्येंद्र सिन्हा, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मंत्री जनार्दन तिवारी,जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव,अच्युतानंद शाही,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3AOdepQ

Post a Comment

0 Comments