प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, शेखावत व गोयल ने प्रस्तुति दी https://ift.tt/eA8V8J

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी पर प्रस्तुति दी गई।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पीयूष गोयल ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नीतियों और सरकारी घोषणाओं के संबंध में प्रस्तुति दी।

 

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने पूर्वोत्तर में तेल, गैस परियोजनाओं के लिए एक लाख करोड़ रु मंजूर किए: पुरी

 

इस प्रस्तुति से पहले विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं की प्रगति में सुधार और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई। पिछली बैठक के दौरान 14 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षता और समय प्रबंधन पर प्रस्तुति दी थी।

मंत्रिपरिषद की 14 सितंबर की बैठक के बाद सूत्रों ने कहा था कि यह एक ‘चिंतन शिविर’ की तरह था तथा शासन में और सुधार के लिए इस तरह के सत्र आगे भी आयोजित किए जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि मंगलवार की यह बैठक दूसरा ‘चिंतन शिविर’ रही, जिसकी कवायद मंत्रिपरिषद के विस्तार और फेरबदल के बाद शुरू की गई थी।

 

इसे भी पढ़ें: बाइडन ने मोदी से कहा : अमेरिकी प्रेस की तुलना में भारतीय मीडिया का व्यवहार कहीं बेहतर

 

उन्होंने कहा कि शासन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऐसी बैठकें की जा रही हैं। साथ ही कहा कि ऐसी बैठकों से शामिल हुए नए मंत्रियों को भी काफी कुछ समझने का अवसर मिलता है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ALq881

Post a Comment

0 Comments