रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के मामलों के प्रभारी आरपीएन सिंह के पहुंचने पर उनके विरोध में प्रदर्शन हुआ और नारेबाज़ी की गई। दोपहर लगभग एक बजे जब सिंह यहां शहीद चौक स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे तो विरोधी खेमे के लोगउनके खिलाफ झंडा-बैनर के साथ प्रदर्शन एवं नारेबाजी करने लगे।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कफोटा में उप-मंडलाधिकारी व शिलाई में डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा की
हालांकिकांग्रेस के नेता यह अब तक नहीं साफ कर सके हैं कि यह प्रदर्शन किसने कराया और इसका क्या उद्देश्य था। जब सिंह प्रेस को संबोधित कर रहे थे उसी समय विरोधी लोगों ने उनका पुतला दहन कर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले लोगों को वहां से खदेड़ा लेकिन प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यालय पर तनाव का माहौल बन गया।
इसे भी पढ़ें: फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू से 50 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जरूरी निर्देश
इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘प्रदर्शन करने वालों की पहचान की जा रही है और उन सभी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।”गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही प्रदेश कांग्रेस की नई टीम का गठन हुआ है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zPe6di
0 Comments