दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान https://ift.tt/eA8V8J

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम सुहाना रहा और अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस महीने में सामान्य है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 70 फीसदी दर्ज किया गया।

 

इसे भी पढ़ें: सरकार ने ड्रोन संचालन के लिए डिजिटल वायुक्षेत्र मानचित्र जारी किए

 

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने अथवा बूंदा बांदी होने का अनुमान लगाया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज रहने का अनुमान है।

विभाग ने सोमवार के लिये ‘हरी’ चेतावनी जारी की है जिसका मतलब होता है कि सब कुछ ठीक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया के दिल्ली में रविवार को सबुह सात बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 74 दर्ज किया जो संतोषजनक माना जाता है।

 

इसे भी पढ़ें: भारत बंद के मद्देनजर सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं : दिल्ली पुलिस

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zPOBba

Post a Comment

0 Comments