पंजाब में कांग्रेस के राजनीतिक घटनाक्रम पर तंजकसते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि भाजपा को तब तक कुछ करने की जरुरत नहीं है जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं।
मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, एक मंत्री, दो पदाधिकारियों ने भी पद छोड़ा
चौहान ने कहा कि अब राहुल भैया कांग्रेस को डुबोने में लगे हैं। उन्होंने पंजाब कीव्यवस्थित सरकार को अशांत कर दिया। उन्होंने (राहुल गांधी) सिद्धू (नवजोत सिंह सिद्धू) के लिए अमरिंदर (कैप्टन अमरिंदर सिंह) को हटा दिया जो बाद में स्वयं ही निकल गए।
उन्होंने कहा, ‘‘जब तक राहुल गांधी वहां (कांग्रेस) हैं, हमें कुछ करने की जरुरत नहीं है।’’ कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद ही नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मंगलवार को अचानक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर नियंत्रण के लिए की जा रही सशस्त्र कार्रवाई एवं विकासात्मक कार्य : चौहान
इससे पहले मंगलवार को चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों की तीन लोकसभा सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। इन सभी के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होना है। इनमें मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटें अलीराजपुर जिले में जोबट, निवाड़ी जिले में पृथ्वीपुर और सतना जिले में रैगांव भी शामिल हैं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3AY5stI
0 Comments