जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बृहस्पतिवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के जैनपुरा इलाके के काशवा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें: एक्शन में जम्मू-कश्मीर प्रशासन, आतंकियों से संबंध रखने वाले 6 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का उचित जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एक आतंकवादी मारा गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है। आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और न ही यह पता लगा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3i1yfG7

Post a Comment

0 Comments