बिहार : पत्थर तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला किया, चार कर्मी जख्मी https://ift.tt/eA8V8J

रोहतास जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में बुधवार को वन विभाग की टीम पर पत्थर तस्करों ने लाठी-डंडे से हमला किया और उनपर पथराव किया जिसमें चार वन कर्मी जख्मी हो गए जबकि वन विभाग का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

वनपाल ललन मोची ने बताया कि घायल सिपाहियों में पंकज कुमार गुप्ता, विक्रम कुमार, धर्मेंद्र कुमार और वाहन चालक अशोक कुमार यादव शामिल हैं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: बिहार: आरोपी को कपड़े धोने और इस्त्री करने का आदेश देने वाले न्यायाधीश के न्यायिक कार्य करने पर रोक

 

उन्होंने बताया कि कैमूर पहाड़ी से अवैध खनन और कंचनपुर गांव में अवैध तरीके से क्रशर मशीन के उपयोग की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वहां कार्रवाई के लिए गयी थी।

 

इसे भी पढ़ें: बिहार की ‘नल जल योजना’ अब ‘नल धन योजना’ बन चुकी है:तेजस्वी

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/39Nf6Dd

Post a Comment

0 Comments