सीबीआई ने जेईई-मेन में धांधली के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जेईई-मेन 2021 में कथित हेरफेर के सिलसिले में सोमवार को सोनीपत के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के एक सहायक प्रोफेसर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनीपत के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत सहायक प्रोफेसर संदीप गुप्ता, लैब टेक्नीशियन अरविंद सैनी और कुलदीप गर्ग तथा कर्मचारी तुलसी राम को सीबीआई ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिलानी के निधन के बाद के घटनाक्रम का वीडियो जारी किया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) में दाखिले के लिए प्रतिष्ठित जेईई-मेन परीक्षा में धांधली का मामला तब सामने आया जब सीबीआई ने एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ भारी भुगतान के बदले रिमोट एक्सेस के माध्यम से उम्मीदवारों के लिए प्रश्न पत्र हल करने के संबंध में मामला दर्ज किया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3n8Cjb9

Post a Comment

0 Comments