ललितेश त्रिपाठी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की https://ift.tt/eA8V8J

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंनेट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में यह घोषणा की।

इसमें पूर्व विधायक त्रिपाठी ने कहा, ‘‘जो कार्यकर्ता पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े थे, उनकी भावनाओं के चलते यह निर्णय मुझे लेना पड़ा। मैंने कांग्रेस के सारे पदों और प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।’’

 

इसे भी पढ़ें: सपा और बसपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए कुछ नहीं किया :ओवैसी

 

उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी जिस वजह से उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा। त्रिपाठी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने कई प्रमुख जिम्मेदारियां दीं। उनका हमेशा आभारी रहूंगा।’’ उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों से बातचीत के बाद आगे का फैसला करेंगे। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए जारी अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची वापस ली

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3lVhYDH

Post a Comment

0 Comments