अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, क्या सिद्धू खेमे के विधायक कैप्टन का देंगे साथ ? https://ift.tt/eA8V8J

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान कब समाप्त होगा ? अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी लेकिन पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू लगातार विवादों को हवा देते  हुए दिखाई दे रहे हैं। हालही में उन्होंने विधानसभा सत्र को लेकर अपनी ही सरकार के मंशूबो पर सवाल खड़ा कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: सुखबीर सिंह बादल की रैली में किसानों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई भिड़ंत, लाठीचार्ज और पथराव में कई घायल 

विधानसभा का विशेष सत्र आज 

इसी बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है। यह विशेष सत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाशोत्सव को समर्पित होगा। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को बदलने की मांग करने वाले सिद्धू खेमे के विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह से मुलाकात की थी। इस बैठक में तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और कुश्लदीप ढिल्लों मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ सकता है पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान, आलाकमान ने सिद्धू से नहीं की मुलाकात, निराश होकर लौटे 

आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव 

मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ सकता है। इसमें कांग्रेस के कुछ विधायक अमरिंदर के खिलाफ वोटिंग कर सकते हैं। हालांकि औपचारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने व्हिप जारी किया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3n31A6n

Post a Comment

0 Comments