केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने बुधवार को कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि मेघालय में ऐसा कोई मामला नहीं है जिसमें पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार किया हो जबकि कई अन्य राज्यों में लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए अदालतों का रुख करना पड़ता है।
केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री बघेल शिलांग में मेघालय राज्य विधि सेवा प्राधिकरण और बार काउंसिल के साथ बातचीत के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। राज्य में जुर्म की कम दर की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा, देश के चंद अन्य राज्यों की तुलना में मेघालय में अपराध की दर कम है और यह जानकर बहुत संतोष हुआ कि इस राज्य में दहेज से संबंधित कोई मामला नहीं आया है।”
इसे भी पढ़ें: असम में ‘क्रूरता’ पर स्वत: संज्ञान ले अदालत : सिब्बल
उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर यह एक शांतिपूर्ण राज्य है, जहां आम आदमी का अपराध और अपराधियों से कोई संबंध नहीं है।”
बघेल ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र पर केंद्र सरकार खास ध्यान दे रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों को सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने के लिए क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें: केंद्र ने पूर्वोत्तर में तेल, गैस परियोजनाओं के लिए एक लाख करोड़ रु मंजूर किए: पुरी
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kTjXta
0 Comments