Newsroom Prabhasakshi's । तालिबान को लेकर MEA का क्या है बयान ? भाजपा पर बरसी कांग्रेस https://ift.tt/eA8V8J

कतर में भारतीय दूत और एक वरिष्ठ तालिबान नेता की दोहा में मुलाकात के दो दिन बाद बागची को कई सवालों का सामना करना पड़ा। जिसमें काबुल में एक समावेशी सरकार के गठन की खबर और क्या भारत को नई सरकार बनने के मौके पर आमंत्रित किया गया है ? इस तरह के सवाल भी शामिल थे। बात देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की भी होगी और अंत में असम सरकार के फैसले पर बात करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: तेजस एक्सप्रेस में अंडरवियर में घूमने लगे नीतीश के माननीय, विरोध पर विधायक होने का दिखाया धौंस 

भारत का आतंकवाद से जुड़ी चिंताओं पर जोर

अफगानिस्तान पर तालिबान का राज है। इसके बाद पहली बार भारत ने तालिबान के नेता के साथ बातचीत की। इस संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी।इसी बीच तालिबान के साथ संवाद को लेकर भारत की भविष्य की योजना को लेकर भी सवाल किए गए। बागची ने कहा कि इस बारे में कोई बात करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि दोहा बैठक को हम वही माने, जिसके लिए यह थी, यह सिर्फ एक बैठक थी। मुझे लगता है कि ये अभी काफी शुरुआती दिन हैं।बागची ने कहा कि भारत ने दोहा बैठक का इस्तेमाल भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए अफगान क्षेत्र के संभावित उपयोग को लेकर अपनी चिंताओं को व्यक्त करने तथा बाकी भारतीयों को अफगानिस्तान से वापस लाने के संबंध में किया और हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान की मदद के लिए पाकिस्तान के अपने नागरिकों को अफगानिस्तान भेजने के कोई सबूत नहीं: पेंटागन 

यह पूछे जाने पर कि क्या तालिबान के साथ भारत और बैठकें करेगा, बागची ने कहा कि वह अटकलें नहीं लगाना चाहते और उस सबंध में साझा करने के लिए उनके पास कोई नयी जानकारी (अपडेट) नहीं है।

वहीं तालिबान द्वारा गठित की जाने वाली सरकार से जुड़ा हुआ सवाल भी पूछा गया। जिस पर उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई अपडेट नहीं है।अब तक 66 करोड़ से अधिक दी गई डोजभारत की आधी से अधिक वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है और 16 प्रतिशत को दोनों डोज मिल चुकी हैं। देश में अब तक लगाई गई वैक्सीन की कुल संख्या 66 करोड़ के पार हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश में सभी वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। आपको बता दें कि अगस्त में 18 करोड़ 38 लाख डोज दी गईं, जिसके दौरान प्रतिदिन औसतन 59 लाख 29 हजार डोज दी। अगस्त के अंतिम सात दिनों में औसत वैक्सीनेशन 80 लाख 27 रुपए रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में होगी देरी, ओशिवारा श्मशान घाट में 12 बजे होगा अंतिम संस्कार 

राजेश भूषण ने बताया कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह सभी स्वास्थ्य कर्मियों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों की प्रभावी और अधिकतम भागीदारी के बिना संभव नहीं हो पाता। अगस्त में 27 और 31 दोनों दिन एक करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन हुआ।

भाजपा पर बरसी कांग्रेसअसम की भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम ओरंग नेशनल पार्क से हटा दिया है। अब इसे महज ओरंग नेशनल पार्क के नाम से जाना जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि क्या भाजपा ने कुछ बनाया ? वे हमेशा सब कुछ नष्ट कर देते हैं, यही भाजपा का चरित्र है।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/38BhzjF

Post a Comment

0 Comments