कोयला तस्करी केस में ईडी के सामने पेश हो सकते है TMC सांसद अभिषेक बनर्जी https://ift.tt/eA8V8J

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी सोमवार 6 सितंबर को ED प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हो सकते है। एक हिंदी मीडिया चैनल के खबर के मुताबिक, ईडी ने अभिषेक को कोयला तस्करी के मामले की जांच के सिलसिले में समन भेजा है। अभिषेक की पत्नी को भी ED के सामने पेश होने को कहा गया है लेकिन कोरोना का हवाला देते हुए पत्नी से उनके आवास पर ही पूछताछ करने का अनुरोध किया है।अभिषेक रविवार शाम को कोलकाता से दिल्ली रवाना होंगे।ईडी घोटाले में धनशोधन के पहलू की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: बॉडीगार्ड शुभव्रत चक्रवर्ती मौत मामला: बंगाल CID ने शुभेंदु अधिकारी को भेजा समन

जानकारी के लिए बता दें कि, ईडी ने इस साल की शुरूआत में इस केस को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी तथा उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए तलब किया है। टीएमसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए राजनीतिक बदले की भावना को देखते हुए अभिषेक पर यह कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कहा कि, अभिषेक कानून का पालन करेंगे। इससे पहले 28 अगस्त को ईडी ने अभिषेक को नोटिस भेजा था।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kOFkKE

Post a Comment

0 Comments