लौहपुरुष को नमन, 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर देशवासियों को बधाई, जानें 82वें मन की बात में PM मोदी की कही प्रमुख बातें https://ift.tt/eA8V8J

पीएम नरेन्द्र मोदी का खास रेडियो कार्यक्रम रविवार (24 अक्टूबर) को सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ। आकाशवाणी के अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री अपनी बात जनता के सामने रखें। यह मन की बात कार्यक्रम का 82वां एपिसोड है। जिसमें बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ के बाद आज देश नए उत्साह और नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। हमारे वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है। हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की। उन्होंने इनोवेशन के साथ अपने दृढ़ निश्चय से मानवता की सेवा का एक नया मानदंड स्थापित किया। हम 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम एकता का संदेश देने वाली किसी न किसी गतिविधि से जरूर जुड़ें।

इसे भी पढ़ें: सात वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक PM मोदी का मंथन, वैक्सीनेशन को लेकर आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

भगवान बिरसा मुंडा को  लेकर कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने 15 नवंबर को हमारे देश के वीर योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती है। भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा भी कहा जाता है, इसका अर्थ धरती पिता होता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस तरह अपनी संस्कृति, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया वो धरती आबा ही कर सकते थे।

भारत ने सदैव विश्व ​शांति के लिए काम किया

  पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सदैव विश्व ​शांति के लिए काम किया है। हमें इस बात का गर्व है कि भारत 1950 के दशक से लगातार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा रहा है। गरीबी हटाने, जलवायु परिवर्तन और श्रमिकों से संबंधित मुद्दों के समाधान में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3nrsOlX

Post a Comment

0 Comments