भारत में पिछले 24 घंटों में 24 हजार 354 नए केस दर्ज, 234 लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 24,354 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,37,91,061 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,73,889 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 234 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,48,573 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.81 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.86 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

इसे भी पढ़ें: खत्म हुआ जापान में आपातकाल, कोविड-19 संबंधी नियमों में दिए जाएंगे ढील

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में 1,335 की गिरावट दर्ज की गयी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3a4TXVb

Post a Comment

0 Comments