पंजाब के मंत्री ने मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को सौंपे 50-50 लाख के चेक https://ift.tt/eA8V8J

चंडीगढ़। पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार के परिवार के सदस्यों को शुक्रवार को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है और वह किसान समुदाय के साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेशवासियों से बोली योगी सरकार, त्योहारों में कोविड प्रोटोकॉल का अवश्य करें पालन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। पंजाब सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नाभा ने लखनऊ में चार किसानों और पत्रकार के परिवारों को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे। नाभा ने कहा, पंजाब सरकार (कृषि कानूनों के खिलाफ) चल रहे आंदोलन में मारे गए 157 किसानों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को पहले ही सरकारी नौकरी दे चुकी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3b57I6Q

Post a Comment

0 Comments