उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किये गये 68 नामों में कुछ लोग अगले कुछ दिनों में विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश नियुक्त किये जाने वाले हैं।
उच्चतर न्यायपालिका में नियुक्ति प्रक्रिया से अवगत सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियुक्तियों के लिए सिफारिशों पर कुछ फाइलें प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं। सूत्रों ने संकेत दिया कि नियुक्तियां एक ही बार में नहीं होंगी और ये कई चरणों में होंगी।
इसे भी पढ़ें: उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के साथ भी मंत्रियों जैसा व्यवहार करें सरकारी अधिकारी : न्यायाधीश
हालांकि, पहले समूह में कितने नामों की मंजूरी दी जा रही है, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2YmV4NK
0 Comments