नयी दिल्ली| केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एलन टज के साथ बातचीत की और वहां पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की वापसी से जुड़ा मुद्दा उठाया।
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डिजिटल बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने उन्हें भारतीय छात्रों की ऑस्ट्रेलिया वापसी को सुगम बनाने के लिए वहां की सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भाजपा सांसद के पेपर लीक संबंधी आरोपों को किया खारिज
उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने दोनों ओर से छात्रों की गतिशीलता, शिक्षकों का आदान-प्रदान और अनुसंधान पर जोर देने के साथ ही उच्च शिक्षा में दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी को मजबूत बनाने बारे में चर्चा की।
प्रधान ने जोर दिया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 देश के युवाओं की आकांक्षाओं और भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा भारत को वैश्विक ज्ञान केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
इसे भी पढ़ें: भारत में 15 से 24 साल के बच्चों में सात में से एक बच्चा उदास महसूस करता है : यूनिसेफ रिपोर्ट
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uLsEJp
0 Comments