वानखेड़े, पांच अन्य के खिलाफ ‘जबरन वसूली’ को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई|  मुंबई पुलिस से एक वकील ने सोमवार को संपर्क किया और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और पांच अन्य के खिलाफ क्रूज पर मादक पदार्थ मामले में कथित रूप से जबरन वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी के अनुसार, वकील सुधा द्विवेदी ने लिखित शिकायत एमआरए मार्ग पुलिस थाने और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंभे और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालयों में भी दी है।

इसे भी पढ़ें: एनसीबी-मुंबई के शीर्ष अधिकारी वानखेड़े दिल्ली पहुंचे, कहा- ‘तलब नहीं किया गया’

द्विवेदी ने शिकायत में वानखेड़े तथा प्रभाकर सैल एवं के. पी. गोसावी सहित पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शिकायत मिली है, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’’ उल्लेखनीय है कि रविवार को, मामले के एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने मीडिया को दिए एक बयान में दावा किया था कि एनसीबी के एक अधिकारी और फरार गवाह गोसावी सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा आर्यन खान को मादक पदार्थ मामले में छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें: एनसीबी अधिकारी वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है, दलित अधिकारी को निशाना बनाना सही नहीं: मंत्री

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3pA9eq3

Post a Comment

0 Comments