अहमदाबाद के गांधी आश्रम से पत्रकार को हिरासत में लिया गया, कुछ घंटों बाद छोड़ा गया https://ift.tt/eA8V8J

 मध्य प्रदेश के एक पत्रकार को कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी पैदा करने की आशंका में शनिवार को यहां गांधी आश्रम से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। भोपाल के न्यूज पोर्टल कर्मवीर के प्रधान संपादक राकेश पाठक ने कहा कि पुलिस ने उन्हें गांधी आश्रम से पकड़ा और रानिप थाना ले गई जहां उन्हें कई घंटों तक हिरासत में रखा गया।

रानिप थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस आशंका से कि पाठक गांधी आश्रम में कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी कर सकते हैं, उन्हें दोपहर दो बजे हिरासत में लिया गया और कुछ घंटों बाद छोड़ दिया गया।

 

इसे भी पढ़ें: देश में जून से सितंबर तक ‘सामान्य’ वर्षा हुई :मौसम विभाग

 

पाठक ने कहा कि उन्हें संभवत: इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि पुलिस को आशंका थी कि वह आश्रम के पुनर्विकास की सरकार की प्रस्तावित परियोजना के विरोध में वहां धरना दे सकते हैं, दरअसल उन्होंने इस बारे में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता हुड्डा ने कई नेताओं के पार्टी छोड़ने पर चिंता जताई

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3onqfmW

Post a Comment

0 Comments