दिल्ली में भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट, कई जगह जलभराव https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि शहर में कई जगहों पर लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर दक्षिण दिल्ली में पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में पानी भर जाने के कारण महरौली-बदरपुर रोड को बंद किए जाने की सूचना साझा की और यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर कैबिनेट सहयोगियों के साथ पूजा करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

 

निगम अधिकारियों के मुताबिक, किराड़ी, रोहतक रोड और नांगलोई में जलभराव की शिकायतें मिलीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कहीं से भी भारी जलभराव की सूचना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार रविवार रात को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में 135 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: एसडीएमसी ने स्वच्छता रैकिंग सुधारने के लिए जसबीर जस्सी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3vHzlfP

Post a Comment

0 Comments