दिल्ली में शराब के 260 निजी ठेके बंद किये जाने के एक दिन बाद शुक्रवार कोशेष 400 सरकारी ठेकों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ नजर आई।
आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर मद्य निषेध होने के कारण लोग अधिक संख्या में शुक्रवार को ठेकों पर गये। साथ ही, निजी ठेकों के बंद होने से भी वहां लोगों की संख्या बढ़ी।
इसे भी पढ़ें: छठ पूजा समारोह पर प्रतिबंध लगा कर केजरीवाल सरकार ने लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया: तिवारी
साथ ही, निजी ठेकों के बंद होने से भी वहां लोगों की संख्या बढ़ी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सरकारी ठेकों पर भीड़ लगने या शराब की कमी पड़ने की कोई शिकायत नहीं मिली है।’’ दिल्ली में शराब के निजी ठेके 30 सितंबर से बंद हो गये है।।
इसे भी पढ़ें: सरकार ने वाहन दस्तावेजों की वैधता 31 अक्टूबर तक बढ़ाई
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3B4GJDQ
0 Comments