नयी दिल्ली| केंद्र सरकार ने सोमवार को सभी पंचायत नेताओं से अपील की कि बच्चों के लिए कोविड-19 के टीके को मंजूरी मिलने के बाद बच्चों के टीकाकरण में वे सक्रीय भूमिका निभाएं।
सरकार ने उम्मीद जताई कि इससे स्कूलों को फिर से खोलने का मार्ग प्रशस्त होगा। देश में 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभी शुरू होना बाकी है।
इसे भी पढ़ें: सेना के शीर्ष कमांडरों ने भारत की सुरक्षा चुनौतियों, एलएसी के पास स्थिति की समीक्षा की
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की गतिविधियों के तहत पंचायती राज वेबिनार श्रृंखला में पंचायती राज सचिव सुनील कुमार ने पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से बात की और देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में उनकी भूमिका की सराहना की।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुमार ने भविष्य में बच्चों को टीका लगवाने में पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के योगदान का आह्वान किया और उम्मीद जताई कि इससे स्कूलों के पुनः खुलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को आसियान-भारत सम्मेलन में शिरकत करेंगे
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3EfJEei
0 Comments