कश्मीर से कन्या कुमारी तक आरएएफ ने देशभर में चमकाया नाम: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री https://ift.tt/eA8V8J

मेरठ| केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आरएएफ (द्रुत कार्य बल) ने देशवासियों के बीच अपना भरोसा कायम किया है और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक अपना नाम चमकाया है।

आरएएफ की 29वीं वर्षगांठ के मौके पर मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नित्यानंद ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में तो आरएएफ का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है। उसने केरल में बाढ़ के दौरान आगे आकर लोगों की जान बचाई। आज पूरे देश में आरएएफ की 15 बटालियन हैं और यह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तर्ज पर भी आगे काम करता रहेगा।’’

 

इसे भी पढ़ें: सतत विकास में भारत के दृढ़ विश्वास को लेकर विश्व उसकी ओर देख रहा: भागवत

 

आरएएफ की 29वीं वर्षगांठ के मौके पर परेड का आयोजन किया गया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3j1fFi7

Post a Comment

0 Comments