चंडीगढ़| केंद्र के स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनकेवाईएस) ने यहां एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाग लिया।
इस अवसर पर ठाकुर ने युवाओं को अभियान के प्रति प्रेरित किया। युवा मामले और खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर शुक्रवार शाम एनकेवाईएस और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में चलाए गए अभियान में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें: बीते कुछ दिन में घाटी में हिंसा करने वालों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: पांडा
इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना, लोगों को संगठित करना और पूरे देश में मुख्य रूप से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक कचरे की सफाई में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा, इस व्यापक पहल के माध्यम से, 75 लाख किलोग्राम कचरा, मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरा, एकत्र किया जाएगा और नागरिकों के समर्थन और स्वैच्छिक भागीदारी के साथ इसका निपटारा किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए स्वच्छ हवा की मांग को लेकर माताओं ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3FuCnsn
0 Comments