श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बृहस्पतिवार को जांच चौकी पर वाहन को न रोकने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने गोली चला दी जिससे वाहन चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के मोंगल इलाके में रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ जवान ने एक एसयूवी के चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन वह वहां नहीं रुका जिसके बाद सीआरपीएफ जवान ने गोली चला दी।
इसे भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से घाटी नहीं छोड़ने की अपील की
अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए एसयूवी चालक ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3oIFxTA
0 Comments