नयी दिल्ली| उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से लोगों की मौत पर मंगलवार को दुख जताया और लोगों से उनकी सुरक्षा के लिए स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा।
पर्वतीय राज्य में लगातार बारिश के कारण हुए हादसों में 28 लोगों की जान जा चुकी है जिसमें कुमाऊं क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है। नैनीताल शेष राज्य से कट गया है।
इसे भी पढ़ें: सीआईएससीई बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं स्थगित की
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू की ओर से ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड में भारी बारिश से लोगों की जान जाने पर बहुत दुखी हूं। शोक-संतप्त परिवारों को मेरी संवेदनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बचाव अभियान जारी है और मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे सुरक्षित रहें तथा स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले 44 फीसदी परिवार बोतलबंद पानी पर निर्भर : रिपोर्ट
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Z1yVok
0 Comments