सिगरेट नहीं दी तो बौखलाए शख्स ने की महिला दुकानदार की गला रेत कर हत्या की https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने एक महिला दुकानदार का कथित तौर पर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार शाम की है, जब बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर महिला ने आरोपी को सिगरेट देने से मना कर दिया, जिस पर उसने एक धारदार हथियार से महिला की गर्दन पर वार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता सुनील तिवारी ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय महिला को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का नाम विभा था और वह अपने पति के साथ इलाके में किराना की दुकान चलाती थी। पुलिस ने आरोपी दिलीप (45) को गिरफ्तार कर लिया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3amokqF

Post a Comment

0 Comments