बारीपदा (ओडिशा)| पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की प्रतिमा को विरूपित करने के आरोप में पुलिस ने यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कम से कम छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए झामुमो कार्यकर्ता कथित रूप से बीजद कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। घटना सोमवार दोपहर को हुई जब झामुमो के कार्यकर्ताओं का एक समूह बारीपदा में बीजू पटनायक गोल चौक पर प्रदर्शन कर रहा था।
बीजद नेता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा और उन्हें टाउन पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है।
इसे भी पढ़ें: महिला आयोग ने शिक्षिका की हत्या के मामले में ओडिशा के दो मंत्रियों को हटाने की मांग की
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3pBj1w8
0 Comments