प्रधानमंत्री ने धामी से उत्तराखंड में चल रहे आपदा राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली https://ift.tt/eA8V8J

देहरादून|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत, बचाव एवं निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली।

धामी ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे मे अवगत कराते हुए आपदा प्रभावितो को दी जा रही आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हाल में प्रदेश में लगातार तीन दिन अतिवृष्टि से व्यापक तबाही हुई जिसमें 76 व्यक्तियों की मौत के साथ ही मकानों, सडकों और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3GkxnH6

Post a Comment

0 Comments