नयी दिल्ली| केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की कथित हत्या मामले के दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। न्यायाधीश उत्तम आनंद को 28 जुलाई को एक ऑटो-रिक्शा ने कुचल दिया था। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने ऑटो रिक्शा चालक लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
इसे भी पढ़ें: झारखंड के गढ़वा जिले में घर में मिला बैंक प्रबंधक का शव
ये दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि न्यायाधीश धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर काफी चौड़ी सड़क के एक तरफ टहल रहे थे, तभी एक ऑटो रिक्शा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
ऑटो रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया था। झारखंड सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंपा था। सीबीआई ने मामले की जांच के लिए अपने वरिष्ठ जांचकर्ता वीके शुक्ला के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम भेजी थी। शुक्ला को हाल में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ जांचकर्ताओं में से एक के रूप में सम्मानित किया गया था।
इसे भी पढ़ें: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 200 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी दी
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3nfdmJf
0 Comments