कांग्रेस नेता प्रियंका आज सुबह लखीमपुर खीरी जाएंगी https://ift.tt/eA8V8J

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी जाएंगी, जहां वह हिंसा की एक घटना में घायल हुए किसानों से मिलेंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर खीरी दौरे से पहले रविवार को किसान आंदोलन स्थल पर हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें किसान और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, दोनों शामिल हैं।

 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: केंद्रीय मंत्री मिश्रा ने कहा-भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं,चालक को पीट-पीटकर मार डाला गया

 

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका लखनऊ पहुंच चुकी हैं और सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी वहां जा सकते हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3D8Vk1P

Post a Comment

0 Comments