शिमला| हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को बर्फबारी और बेहद खराब मौसम के कारण मुंबई से आए तीन पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक नारायण (58), राजेंद्र पाठक (65) और अशोक मधुकर (64) के रूप में हुई है।
मुंबई के 12 और दिल्ली के एक पर्यटक समेत 13 पर्यटक शिमला के जांगलिक से बरुआ कांडा होते हुए किन्नौर के सांगला जा रहे थे। किन्नौर के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि उनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि शेष 10 फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए पुलिस की एक टीम बरुआ कांडा भेजी गई है।
इसे भी पढ़ें: भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित, पहली बर्फबारी के बाद मुगल, सिमथन रोड बंद
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2XGLbdH
0 Comments