पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन ने एक बार फिर मद्रास उच्च न्यायालय का रुख कर अपनी रिहाई की गुहार लगाई है।
नलिनी ने इस मामले में संलिप्त सभी सात लोगों को रिहा करने के संबंध में राज्य सरकार की पूर्व में की गई सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा कदम उठाने में नाकाम रहने को असंवैधानिक करार देने और राज्यपाल की स्वीकृति के बिना ही उसे (नलिनी को) रिहा करने का आदेश देने का अनुरोध किया।
इसे भी पढ़ें: एफएसएसएआई की खाद्य सुरक्षा रैंकिंग में गुजरात, केरल, तमिलनाडु शीर्ष पर
शुक्रवार को यह याचिका सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति पी डी ओदिकेशवलु की पीठ के समक्ष आई, जिसके बाद अदालत ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
इसे भी पढ़ें: नीट परीक्षा तमिलनाडु को आजादी से पहले के समय में ले जाएगी: ए के राजन समिति
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Y9uNlC
0 Comments