लखीमपुर हिंसा मामला: केंद्रीय मंत्री का पुत्र आशीष मिश्रा गिरफ़्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश https://ift.tt/eA8V8J

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा को गिरफ़्तार कर लिया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। लखीमपुर खीरी मामले में पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष DIG उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद हमने पाया कि वे (आशीष मिश्रा) सहयोग नहीं कर रहे, विवेचना में कई बातें बताना नहीं चाहते। इसलिए हम उन्हें गिरफ़्तार कर रहे हैं, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आशीष मिश्रा से शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के सिलसिले में पूछताछ की। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को मामले में राज्य सरकार की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया था। आशीष मिश्रा पूर्वान्ह्र लगभग 11 बजे एसआईटी के समक्ष पेश हुए। आशीष को शुक्रवार को पुलिस ने दूसरा नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए शनिवार पूर्वान्ह्र 11 बजे तक पेश होने को कहा था। वह शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे, इसलिए उनके घर के बाहर दूसरा नोटिस चस्पा किया गया था।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uUMstC

Post a Comment

0 Comments