भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने अस्पताल में लगे जेपी एक-एक हजार एलपीएम क्षमता के दो पीएसए प्लांट का लोकार्पण किया।
इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों के नाम सूची
दरअसल ये ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फण्ड से बनाया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फ्री वैक्सीन देने की लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने इस दौरान मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड कोरोना वैक्सीनेशन के लिए डॉक्टर्स और स्वास्थ्य स्टाफ का भी धन्यवाद किया। सीएम ने कहा कि रिकॉर्ड टीका लगने की वजह से कोरोना नियंत्रण में हैं।
इसे भी पढ़ें:बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी करेंगे खंडवा में नामांकन दाखिल
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी टीका लगवाना, टीका न लगवाने की गलती नही करें। ऑक्सीजन प्लांट की अब मध्य प्रदेश में कोई कमी नहीं है। इससे कोरोना काल में अब प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3likx3A
0 Comments