राजनीति में जो साथ होते हैं वही एक दूसरे के खिलाफ भी हो जाते हैं। यही तो राजनीति की खासियत है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और वर्तमान में उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा अब आमने-सामने हैं। पूरा मामला आपको बताएंगे। लेकिन यह भी बताएंगे कि कैसे भारत में लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। तो वहीं पाकिस्तान में महंगाई की जबरदस्त मार है।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । 29 अक्टूबर से इटली दौरे पर रहेंगे PM मोदी । हरीश रावत को मिली छुट्टी
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से पिछले कई वर्षों से मुलाकात करती रहीं पाकिस्तानी पत्रकार अरुसा आलम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं या नहीं। इस पर अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता पर पलटवार कर कहा कि रंधावा अब निजी हमले करने का प्रयास कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि आलम केंद्र की अनुमति के बाद पिछले 16 वर्षों से भारत की यात्रा कर रही थीं। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने सिंह के हवाले से ट्वीट कर कहा, सुखजिंदर आप मेरी कैबिनेट में मंत्री थे। तब कभी भी आपसे अरुसा आलम को लेकर शिकायत करते नहीं सुना। आलम केंद्र की अनुमति लेकर पिछले 16 साल से भारत की यात्रा कर रही थीं। क्या आप ये आरोप लगा रहे हैं कि इस अवधि में केंद्र में राजग और कांग्रेस नीत यूपीए दोनों ही सरकारों की पाकिस्तानी आईएसआई से मिलीभगत रही? रंधावा ने दावा किया कि सिंह की लंबे समय से आलम के साथ मित्रता रही है और वह कई वर्षों तक भारत में रहीं और केंद्र सरकार ने समय-समय पर उनके वीजा को बढ़ाया।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धी हो रही है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 107.24 रुपये प्रति लीटर और 95.97 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर-मुंबई में 113.12 रुपये और 104.00 रुपये, कोलकाता में 107.78 रुपये और 99.08 रुपये; चेन्नई में 104.22 रुपये और 100.25 रुपये है। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से राहत के लिए करों में कटौती की विपक्ष दलों द्वारा मांग के बीच तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस कर की मदद से महामारी के दौरान लाखों लोगों को मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन दी गई, मुफ्त भोजन और रसोई गैस का इंतजाम किया गया तथा कई अन्य सरकारी योजनाओं के वित्त पोषण किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के उपकर को कम करने की मांग अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसी है। मंत्री ने कहा कि घरेलू दरें अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों से जुड़ी हुई हैं, जो कई कारणों से बढ़ी है, जिसे समझने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने 21 अक्टूबर को कहा, "मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें पेट्रोल की जरूरत होती है। 95 फीसदी लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं होती है। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा, "मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें पेट्रोल की जरूरत होती है। 95 फीसदी लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या है संयुक्त राष्ट्र, क्यों खो रहा अपनी प्रासंगिकता, पीएम मोदी की नसीहत से आएगा सुधार?
पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है। रुपए की कीमत में उछाल और हाल में ही सरकार द्वारा लागू नई कर व्यवस्था की नीतियों से वहां महंगाई की जबरदस्त मार है। महंगाई की वजह से लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसी को लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने मोर्चा खोल रखा है। कराची, लरकाना, लाहौर, जकोबाबाद जैसे जगहों पर लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों की ओर से लोगों को महंगाई के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने की लगातार अपील की जा रही है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3b9Fg3H
0 Comments