चंडीगढ़। पंजाब में कोविड-19 के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि के मद्देनजर संग्रहालय 10 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार श्री आनंदपुर साहिब में स्थित विरासत-ए-खालसा भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। यहां आम लोगों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे PM मोदी, शेख हसीना ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
बयान में कहा गया है, घातक वायरस को और अधिक फैलने से रोकने के लिये आमजनों को पंजाब सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य परामर्शों का पालन करने की सलाह दी जाती है। सरकार ने कहा कि होला मोहल्ला उत्सव में भाग लेने के लिये श्री आनंदपुर साहिब आ रहे श्रद्धालु किसी स्थान पर बड़ी संख्या में जमा न हों।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3fgx3y0
0 Comments