दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे PM मोदी, शेख हसीना ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया https://ift.tt/eA8V8J

ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए बांग्लादेश पहुंचे। इस दौरान ढाका एयरपोर्ट पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे हैं। जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: शेख हसीना ने की लोगों से अपील, बोलीं- समृद्ध एवं गैर सांप्रदायिक बांग्लादेश के लिए करें काम

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाका के लिए रवाना। अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान वह हमारे मित्रवत पड़ोसी के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/31ndvzQ

Post a Comment

0 Comments