ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,318 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,99,341 हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सात और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,420 हो गई। ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 2.14 प्रतिशत है।
इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन महामारी को रोकने में रहा नाकाम, दूसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण एकमात्र उपाय: रिपोर्ट
अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,70,830 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 90.47 प्रतिशत है। जिले में अभी 22,091 लोगों का इलाज चल रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 48,292मामले सामने आए हैं तथा 1,215 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cnVEzh
0 Comments