बैठक में शामिल एक सदस्य ने बताया, ‘‘पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव में विजयी होगी।’’ नगर निगमों के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांच में से चार सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। भाजपा शालीमार बाग का सीट भी आप के हाथों गंवा बैठी। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली इकाई के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वॉर्ड इकाइयों का संगठनात्मक दौरे में उन्हें कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पार्टी 2022 निकाय चुनाव के लिए तैयार है।आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ कर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया। pic.twitter.com/uFT1qsCv0e
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) March 20, 2021
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tFNxE2
0 Comments