उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को दिल्ली में जो हुआ वो सरकार की योजना थी और आरोपी भी सरकार के ही लोग थे। टिकैत ने कहा, किसानों को आतंकवादी खालिस्तानी, टुकडे़-टुकडे़ गैंग तथा परजीवी तक कहा गया है, परंतु हम सरकार विरोधी नहीं हैं, हम सरकार की नीतियों के विरोधी हैंl उन्होंने कहा कि किसान बहकावे में बिल्कुल भी ना आएं कियह आंदोलन बीच में ही समाप्त हो जाएगा।गुटैया फार्म निकट खुटार जनपद शाहजांपुर में किसान पंचायत pic.twitter.com/jNOKTtz4tO
— Naresh Tikait (@NareshTikait) March 20, 2021
इसे भी पढ़ें: मिशन विकास से भटका पश्चिम बंगाल चुनाव, दक्षिण भारत में कांटे का मुकाबला
भाकियू अध्यक्ष ने जोर देकर कहा, हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे जो भी वार्ता होगी संयुक्त किसान मोर्चा ही करेगा, इसलिए किसान के हर परिवार से एक व्यक्ति गाजीपुर बॉर्डर पर जाने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भगवान राम के नाम पर बंगाल में वोट मांग रही है, गुजरात और मध्य प्रदेश में तो जैसे-तैसे काम चल गया परंतु अब आगे चलने वाला नहीं है क्योंकि भगवान राम हमारे वंश के थे। टिकैत ने कहा कि भाजपा वाले बुजुर्गों का नाम ना लें और ले तो उनके आदर्शों पर चलें।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cR2bBn
0 Comments